फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Goods train divided into two parts, Lucknow-Varanasi route disrupted for two hours

Pratapgarh News: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, दो घंटे बाधित रहा लखनऊ-वाराणसी मार्ग

Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Goods train divided into two parts, Lucknow-Varanasi route disrupted for two hours
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, दो घंटे बाधित रहा लखनऊ-वाराणसी मार्ग
विज्ञापन

- पृथ्वीगंज में जनता, मां बाराही देवी स्टेशन पर रोक दी गई पंजाबमेल, ट्रेनों के लेट लतीफी से यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पृथ्वीगंज। जौनपुर से शाहगंज को जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी मंगलवार दोपहर कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी की कुछ बोगी लेकर चालक करीब आधा किमी आगे निकल गया। गार्ड की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोकी। इससे करीब दो घंटे लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग बाधित रहा।
गौरीगंज कुंदनगंज से सीमेंट लादकर 42 वैगन की मालगाड़ी जौनपुर के रास्ते शाहगंज जा रही थी। मंगलवार सुबह 10.45 बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन से रवाना हुई। 10.58 बजे परशुरामपुर गांव के पास तेज झटके के साथ ब्रेकयान से 17वें डिब्बे से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के गार्ड आरके सिन्हा ने इसकी जानकारी ड्राइवर शैलेंद्र शाह को दी, जबकि ड्राइवर इंजन के साथ कुछ वैगन लेकर करीब आधा किमी दूर निकल चुका था। ड्राइवर फिर से पीछे छूटे वैगन को लेने के लिए लौटा। सूचना पर स्टेशन मास्टर शमीम अहमद, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। ब्रेकयान से कपलिंग को निकालकर एसएस ने जोड़वाया। दोपहर 12.50 बजे मालगाड़ी को पृथ्वीगंज के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर और वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस को पृथ्वीगंज स्टेशन पर रोका गया। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली पंजाबमेल मां बाराही देवी दादूपुर स्टेशन पर रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन मास्टर शमीम ने बताया कि 42 में से 21 वैगन में सीमेंट लदा था। बाकी खाली थे।
विज्ञापन

इनसेट---
कपलिंग का कुछ हिस्सा पहले से ही था क्षतिग्रस्त
रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकतर मालगाड़ी की कपलिंग खुलने की जानकारी मिलती है। परंतु ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कपलिंग टूट गई हो। कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की जाती है। बताया गया कि कपलिंग का कुछ हिस्सा काफी पहले से ही टूटा था। अनदेखी के कारण आज बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed