फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gold found in Shyam Bihari street in Prayagraj

प्रयागराज में मिला श्याम बिहारी गली में लूटा गया सोना

Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold found in Shyam Bihari street in Prayagraj
Gold found in Shyam Bihari street in Prayagraj
शहर की श्याम बिहारी गली से 90 लाख के लूटे गए सोने का कुछ हिस्सा प्रयागराज में शातिर बदमाश रुस्तम के करीबी के घर से एसटीएफ व स्वॉट टीम ने बरामद किया है। जिसके घर में लूटे गए जेवरात मिले हैं, पुलिस उसे उठा लाई है। पुलिस अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में सात जनवरी को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफ सुरेश सोनी को असलहा सटाकर डाका डाला था। बदमाश करीब 90 लाख के जेवरात, मोबाइल व दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई दिनों से प्रयागराज एसटीएफ व स्वॉट टीम लगी थी। पुलिस ने मानधाता व जेठवारा इलाके से संदिग्ध बदमाशों के करीबियों को उठाकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पता चला कि मानधाता का रहने वाला शातिर बदमाश रुस्तम इस घटना का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि उसने अपने किसी मामले में प्रयागराज में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रयागराज में ही उसके करीबी के घर से लूटे गए कुछ आभूषण बरामद किए हैं। एसटीएफ व स्वॉट टीम ने शातिर बदमाश के करीबी को उठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रुस्तम के दूसरे साथियों की तलाश में जुट गई है। डकैती की घटना में शामिल फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस अफसर अभी भी चुप्पी साधे हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
पुलिस लाइन में डटी रही एसटीएफ व स्वॉट टीम
जिले में सात दिनों के भीतर लगातार तीन बड़ी वारदातों ने पुलिस विभाग के होश उड़ाकर रख दिए। श्याम बिहारी गली व मंगरौरा में लूट की घटना का खुलासा करने के करीब पहुंच चुकी पुलिस अब उत्साहित है। रविवार को दिनभर पुलिस लाइन में प्रयागराज एसटीएफ और स्वॉट टीम के सदस्य हिरासत में लिए गए बदमाशों से पूछताछ कर कड़ियां जोड़ते रहे। पुलिस अफसर भी बदमाशों व उनके करीबियों से पूछताछ करते रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी पुलिस श्याम बिहारी गली व मंगरौरा में गल्ला व्यापारी से 16 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर सकती है।
गल्ला व्यापारी से लूट में शामिल एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
गल्ला व्यापारी से लूट में शामिल एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए सुलतानपुर, कंधई और रानीगंज थाना क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।

नगर कोतवाली के शिवजीपुरम निवासी गल्ला कारोबारी अमरजीत चौरसिया 13 जनवरी की सुबह अपनी कार से मंगरौरा बाजार स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर अमरजीत के चालक सूबेदार से 16 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गल्ला व्यापारी से लूट में शामिल एक बदमाश हाथ लग गया है। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस घटना को अंजाम देने वाले फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। सुलतानपुर के अलावा रानीगंज कंधई इलाके में प्रयागराज एसओजी डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed