{"_id":"57ded3b94f1c1b0e4ea8261f","slug":"girls-traing-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने भ्ारी हुंकार, अब नहीं सहेंगे अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने भ्ारी हुंकार, अब नहीं सहेंगे अत्याचार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवारे भर के प्रशिक्षण के बाद आत्मविश्वास से लबरेज छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भक्तिधाम मनगढ़ में रविवार को ‘मेरी रक्षा मेरे हाथ’कार्यक्रम में 5700 छात्राओं ने अपने हुनर का करतब दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। न सिर्फ दिखाया कि वो फाइटर बन गई हैं, बल्कि शोहदों और मनचलों को कड़ा संदेश दिया। लड़कियों को कमजोर समझने वालों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। हाल में एक्शन के साथ गूंजती श्वा-हा की आवाज राेंगेटे खड़ी कर दे रही थी। उनके वार से भी ज्यादा आवाज डरावनी थी। इतनी छात्राओं ने एक साथ प्रशिक्षित और प्रदर्शन कर देश में सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया है। उनके प्रदर्शन को देखकर हर कोई हतप्रभ था।
भक्तिधाम मनगढ़ का हाल रविवार को कृपालु महिला महाविद्यालय, इंटर कालेज और जूनियर की बच्चियों सहित अन्य 13 विद्यालय की छात्राओं से भरा था। ‘मेरी रक्षा मेरे हाथ’ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सिने स्टार रणदीप हुड्डा, कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, डीजी सुतापा सान्याल और तीनों दीदियों के दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। पहले चार छात्राओं ने प्रशिक्षकों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद 50 छात्राओं ने एक दूसरे पर वार और बचाव के आर्ट का प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशिक्षक यश भारती पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक यादव के साथ 5700 छात्राओं ने एक साथ प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रशिक्षक अभिषेक के इशारे पर छात्राओं के एक-एक एक्शन पर लोग तालियां बजाते रहे।
इस दौरान लिम्का बुक की दावेदारी को परखने के लिए आए लोगों ने भी छात्राओं की गणना की। प्रशिक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि इसके पहले मार्च 2015 में दिल्ली पुलिस ने रिकार्ड बनाते हुए 5100 छात्राओं को प्रशिक्षित करने के बाद एक साथ प्रदर्शन कराया था। इस बार में 5700 छात्राओं को प्रशिक्षित और प्रदर्शन कराया गया है जो देश का पहला और सबसे बड़ा प्रदर्शन है। छात्राओं ने एक पखवारे में जो कुछ भी सीखा, उसे आज कर दिखाया। साथ ही संदेश भी दिया कि उन्हें कोई कमतर समझने की भूल न करे। कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था।