फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl student shot over mango plucking dispute, condition critical

Pratapgarh News: आम तोड़ने के विवाद में छात्रा को मारी गोली, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Girl student shot over mango plucking dispute, condition critical
आम तोड़ने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने छात्रा को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के वीरसिंहपुर गांव में शनिवार को अंबिकेश तिवारी की सोलह वर्षीय पुत्री सौम्या आम तोड़ने गई थी। वह रामपुर बावली के एक स्कूल में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। आरोप है कि इस दौरान रंजिश को लेकर पड़ोसी देवेंद्र, कमलेश एवं उसके पुत्र आदर्श वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर नाराज होकर कमलेश ने तमंचे से जानलेवा फायर झोंक दिया। जिससे सौम्या के शरीर में कई जगहों पर छर्रे लग गए। लहूलुहान छात्रा को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में छात्रा के चाचा विपिन तिवारी ने पुलिस को कमलेश समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना है दोनों पक्षों में में पुराना जमीन विवाद है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed