{"_id":"662969fedb49559e7a0ebd06","slug":"girl-shot-dead-before-engagement-in-pratapgarh-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-115956-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सगाई से पहले युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सगाई से पहले युवती की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने सगाई से पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को उसका रक्तरंजित शव पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी के भूसा रखने वाले मकान में मिला। घटना अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर रघना गांव की है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी फरार हैं। तीन महिलाएं हिरासत में हैं।
छतरपुर रघना निवासी तुलसीराम वर्मा ने अपनी बेटी शालू वर्मा (21) की शादी मोहनगंज के रहने वाले एक युवक से तय की थी। बुधवार को उसकी सगाई होनी थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे अचानक शालू घर से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की। पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया।
रात दस बजे पहुंची पुलिस ने पड़ोसी आरोपी के घर जाकर पूछताछ की और लौट गई। बुधवार की सुबह आरोपी जयचंद वर्मा के भूसा रखने वाले मकान में तख्त पर शालू का रक्तरंजित शव मिला। खबर मिलते ही पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे। देखा तो युवती के सिर में करीब से एक गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की जानकारी ली। मृतका के भाई संतोष कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जयचंद वर्मा, कर्मचंद, मीरा देवी व शांति देवी के खिलाफ हत्या एवं अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपी जयचंद मृतका से एकतरफा प्यार करता था। परिवार के लोगों को भी धमकाता रहता था। सगाई की जानकारी पर उसने यह कदम उठाया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
- दुर्गेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी
सिर में फंसी मिली बुलेट
मृतका शालू वर्मा की कनपटी पर सटाकर आरोपी जयचंद ने गोली मारी थी। बुलेट सिर में फंसी थी। मेडिकल कॉलेज में शव का एक्सरे कराने के बाद बुलेट निकाली गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच के लिए सुरक्षित की गई है।