फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl dies due to snake bite in bathroom

Pratapgarh News: स्नानघर में सर्पदंश से बालिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to snake bite in bathroom
स्नानघर में ब्रश करने गई सात वर्ष की बालिका को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिवार के लोग झाड़ फूंक के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के साथ ही इकलौते भाई की कलाई पर राखी बांधने का उसका सपना अधूरा रह गया। सांगीपुर थाने के कुंभापुर घुइसरनाथ निवासी दुर्गेश वर्मा की सात वर्षीय बेटी अदिति वर्मा शनिवार सुबह ब्रश करने गई थी। स्नानघर में पहले से छिपे जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। परिवार के लोग झाड़ फूंक के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सांसें थम गईं। मौत की जानकारी हुई तो परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

अदिति की सर्पदंश से मौत के साथ ही इकलौते भाई आदित्य की कलाई पर राखी बांधने का उसका सपन अधूरा रह गया। घटना से एक दिन पहले ही वह घुइसरनाथ धाम में भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी व मिठाई खरीदने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed