फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl dies after being hit by roller

Pratapgarh News: रोलर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by roller
फतनपुर क्षेत्र के गारापुर में मंगलवार दोपहर सड़क निर्माण के दौरान रोलर की चपेट में आने से काम कर रहे मजदूर की तीन वर्षीय बेटी शिवानी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित मजदूर ठेकेदार व चालक को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। शव कब्जे में लेने पर पुलिस से मजदूरों की धक्कामुक्की भी हुई। इसे लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

फतनपुर के गारापुर में ठाकुर बस्ती में पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क के निर्माण में बिहार के पटना के दुल्हन नगर थाना क्षेत्र स्थित सारकून निवासी कमलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर फैलाई गिट्टियाें को रोलर दबा रहा था। मजदूरों के बच्चे सड़क के करीब ही खेल रहे थे। रोड रोलर बबलू चला रहा था।
विज्ञापन

अचानक पीछे हो रहे रोलर की चपेट में कमलेश की इकलौती बेटी शिवानी आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख कमलेश व उसकी पत्नी कांति रोते हुए बेहोश हो गए। मजदूरों को एकत्र होता देख चालक बबलू भाग निकला। आक्रोशित मजदूर ठेकेदार व चालक को बुलाने व कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस पहले तो सभी को समझाती रहीए लेकिन जब वे नहीं माने तो शव जबरन बोलेरो में रखवाया। इससे मजदूर भड़क गए। सभी वाहन के आगे आकर बैठ गए। इस पर पुलिस से मजदूरों की नोकझोंक होने लगी। अचानक पुलिसकर्मी शव लेकर आगे निकलने की कोशिश करने लगे तो मजदूर बोलेरो रोकने दौड़ पड़े। उनकी पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस की सख्ती देख मजदूर पीछे हट गए। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने भी मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


थानाध्यक्ष की जल्दबाजी से हो सकता था बवाल
जेठवारा में तैनाती के दौरान सुर्खियों में रहे निरीक्षक अभिषेक सिरोही की कार्यशैली से फतनपुर के लोगों में भी गुस्सा है। अधिवक्ता से अभद्रता का मामला अभी थमा नहीं है। मंगलवार को बच्ची की मौत के बाद थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही पहुंचे। लोगों का आरोप है कि बालिका के परिजनों से बिना कुछ बातचीत शव बोलेरो में रखवाने लगे। जिसे लेकर लोग आक्रोशित हो उठे। यदि बिहार के मजदूरों की जगह स्थानीय लोग होते तो बवाल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed