फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl died due to drowning in the pond

Pratapgarh News: तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Tue, 01 Aug 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Girl died due to drowning in the pond
मृतका मुस्कान। फाइल फोटो
बाघराय। धनवासा गांव निवासी राजेश पाल की (11) वर्षीय बेटी मुस्कान मंगलवार को अपने घर के पीछे सरकारी तालाब के पास शौच के लिए गई थी। पैर फिसल जाने से वह तालाब के गहरे पानी में डूब गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक बालिका गहरे पानी में समा गई थी। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से मुस्कान के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मुस्कान प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच की छात्रा थी। चर्चा रही कि लगभग दो साल पहले तालाब की खोदाई हुई थी। छह माह पहले गांव के कुछ लोगो ने तालाब से अधिक मिट्टी निकलवा ली थी। जिससे तालाब गहरा हो गया था। तालाब गहरा होने की वजह से बच्ची की जान चली गई। मुस्कान की मौत से पिता राजेश पाल मां रंजना पाल, बहन ज्योति, स्वाति, तन्नू, जान्हवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मुस्कान की मौत से ग्रामीण आक्रोशित रहे। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।संवाद
विज्ञापन

मृतका मुस्कान। फाइल फोटो

मृतका मुस्कान। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed