फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gdwara , Chaura recovery notice against 24 people

गड़वारा, चौरा के 24 लोगों के खिलाफ रिकवरी नोटिस

Thu, 12 Mar 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
लखपतियों के घर छह-छह हजार रुपये की पेंशन पहुंचने के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने 24 लोगों के खिलाफ रिकवरी का नोटिस जारी किया है। ‘अमर उजाला’ की पहल पर विभागीय अधिकारियों की जांच में 24 अपात्रों को पेंशन जारी करने का खुलासा हुआ था। संडवा चंद्रिका विकासखंड की ग्राम पंचायत गड़वारा और चौरा में अपात्रों को समाजवादी पेंशन देने के  मामले का खुलासा अमर उजाला ने किया था। ग्राम पंचायत गड़वारा ने 71 पात्रों का प्रस्ताव भेजा था जबकि विभाग से 119 लोगों को पेंशन जारी कर दी गई थी। चौरा ग्रामपंचायत ने 36 पात्रों के नाम का प्रस्ताव भेजा था मगर विभाग से 116 लोगों को पेंशन जारी कर दी गई।
विज्ञापन


अमर उजाला के खुलासा करने पर मामले की जांच करने पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने अपात्रों को पेंशन जारी होने के मामले को गंभीरता से लिया। गड़वारा में 11 और चौरा गांव में 13 लोगों के अपात्र मिलने पर पेंशन की रकम छह-छह हजार रुपये रिकवरी का आदेश दिया है। गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) राममूरत पांडेय ने चौरा और गड़वारा के अपात्रों को खोजकर सप्ताह भर के अंदर रिकवरी करने का पत्र थमाया है। एडीओ ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी के  नाम बैंक ड्राफ्ट बनाकर विभाग में जमा करेंगे। उन्होंने चेताया है कि अगर सप्ताह भर में धनराशि नहीं जमा की गई तो आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed