{"_id":"6297bf1310b93b2b76165d74","slug":"gas-cylinder-explodes-teacher-dies-after-being-hit-brother-serious-pratapgarh-news-ald334295385","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर फटा, चपेट में आने शिक्षक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर फटा, चपेट में आने शिक्षक की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
मृतक लाल बहादुर यादव। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने उसे उठाकर बाहर फेंक दिया। तभी वह तेज धमाके के साथ फट गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार शिक्षक उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रानीगंज इलाके के भवानीगढ़ गांव के पास इन दिनों सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कुशीनगर जनपद के करीब बीस मजदूर इसमें काम करने के लिए आए हैं। मजदूरों के मेठ मनीष कुशवाहा ने गाजी का बाग से मुबारकपुर जाने वाली सड़क पर भवानीगढ़ गांव के रहने वाले भगवान प्रसाद सरोज के मकान में रहने के लिए किराये पर कमरा लिया है। सड़क किनारे स्थित कमरे में बुधवार की सुबह करीब 9:40 बजे एक मजदूर खाना बना रहा था।
इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। यह देख वह शोर मचाने लगा। इस पर बगल में रहे मनीष ने पाइप को अलग करने के बाद सिलिंडर कमरे से बाहर फेंक दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन, सिलिंडर में आग देखकर पीछे हट गए। सड़क से राहगीर आ-जा रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
इस दौरान चपेट में आने से बाइक सवार निजी स्कूल के शिक्षक लालबहादुर यादव (52) और उनका भाई भाई अखिलेश यादव (34) निवासी सरायसुल्तानी गंभीर रूप से घायल हो गए। आग बुझाने के दौरान गांव का ही नन्हकू पटेल (35) भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी रानीगंज भेजा। यहां डॉक्टरों ने लालबहादुर को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
नन्हकू पटेल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलते ही लालबहादुर के घर कोहराम मच गया। मृतक लालबहादुर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। उनकी एक बेटी शिल्पी और बेटा सुमित है। पत्नी अनामिका का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतिम संस्कार में जा रहे थे, मौत कर रही थी इंतजार
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसुल्तानी निवासी शिक्षक लाल बहादुर यादव रिश्तेदार के निधन की सूचना मिलने पर बेहदौल खुर्द गांव जा रहे थे। उनके साथ भाई अखिलेश भी था। बाइक से दोनों भाई रिश्तेदार के घर जल्द पहुंचना चाह रहे थे मगर, भवानीगढ़ में लालबहादुर यादव का मौत इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह अपने भाई के साथ मकान के करीब पहुंचे कि तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिक्षक लाल बहादुर के शरीर के टुकड़े घटनास्थल पर ही बिखर गए। पहले से गमजदा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में सिलेन्डर फटने के बाद मकान के अंदर पानी डालते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में सिलेन्डर फटने के बाद बिखरा मलवा। संवाद- फोटो : PRATAPGARH