फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gangman killed himself by hanging in rented room

किराए के कमरे में फांसी लगाकर गैंगमैन ने दी जान

Sat, 05 Dec 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gangman killed himself by hanging in rented room
नगर कोतवाली के दहिलामऊ में महिला द्वारा आत्महत्या के बाद दुखी परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
पत्नी की मौत के बाद से तनाव में चल रहे रेलवे के गैंगमैन ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक गैंगमैन नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में किराए के मकान में रहता था। वह डेढ़ माह से ड्यूटी से अनुपस्थित भी चल रहा था।
विज्ञापन

जनपद गोंडा के कटरा निवासी श्याम शंकर तिवारी (40) रेलवे में गैंगमैन के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन पर लगी हुई है। पृथ्वीगंज निवासी श्याम शंकर मिश्र के घर पर वह किराए का कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

कुछ ही दिनों पहले श्यामशंकर तिवारी की पत्नी का निधन हुआ है। पत्नी की मौत के बाद से वह तनाव में चल रहा था। उसका इकलौता बेटा घर पर ही रहता है। करीब ड़ेढ़ माह से वह ड्यूटी से गैर हाजिर चल रह था। शुक्रवार को वह अपने कमरे पर आया। कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन पर गया। वहां से लौटकर आने के बाद गैंगमैन ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। काफी दिनों से उसने खाना भी नहीं बनाया था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
पति से नाराज होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंचे मायका वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी विनय कनौजिया का विवाह पांच माह पहले सुलतानपुर केे हरमानगंज थाना क्षेत्र के भभुआ निवासी वंदना कनौजिया (20) पुत्री श्यामलाल कनौजिया के साथ हुआ था। बुधवार को विनय अपनी पत्नी वंदना के साथ ससुराल से लौटा था।
बृहस्पतिवार की शाम खाना बनाने के दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। परिवार के लोगों के अनुसार वंदना ने अपने पति के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह चुटहिल हो गया। विनय अपना इलाज कराने चला गया तो वंदना ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।

रात में वंदना दरवाजा नहीं खोली तो अनहोनी की आशंका में विनय व उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे के सहारे वंदना का शव लटक रहा था। मामले की जानकारी के बपाद मायके से पिता समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed