फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang of money fraudulently caught from ATM

एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये उड़ाने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 11 Oct 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gang of money fraudulently caught from ATM
एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये उड़ाने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फंदे में आए चार शातिर बदमाशों के पास से दो बोलेरो, एक लैपटाप, एटीएम रीडर मशीन, एटीएम स्वैप मशीन और 10 कार्ड बरामद हुए हैं। उनके छह साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आए दिन एटीएम से लोगों को धोखा देकर कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं हो रही थीं। ऐसे बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया था। जेठवारा थानाध्यक्ष बुधवार की रात संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ में लगे हुए थे। इस बीच पता चला कि एटीएम हैकरों का गिरोह दो बोलेरो से मोहनगंज की तरफ से बढ़नी तिराहे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

तिराहे पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा दिया। रास्ता बंद होने के कारण दोनों बोलेरो रुक गईं। कुछ लोग वाहनों से उतरकर बैरियर हटाने लगे। पुलिस टीम सभी को दबोचने के लि आगे बढ़ी। पुलिस को देख बोलेरो सवार लोग पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने मौके से ही चार बदमाशों को दबोच लिया। जबकि छह लोग भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बोलेरो कब्जे में ले ली। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर एटीएम से रुपये निकालने वाले सीधे-साधे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड अपने पास मौजूद एटीएम स्वैप डिवाइस में स्वैप कर उसका क्लोन बना लेते हैं। इसके बाद रुपये निकाल लेते हैं।
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि जो लोग भागने में कामयाब रहे, वे भी उनके साथ काम करते हैं। बरामद बोलेरो का नंबर प्लेट न लगा होने पर बताया कि घटनाओं को अंजाम देने के लिए वे लोग बिना नंबर के वाहनों का प्रयोग करते हैं। पकड़े गए रियाज पुत्र सिरताज निवासी बाबूतारा , उमेश यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी काछा बोधराम का पुरवा, धर्मेन्द्र यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र राधेश्याम और भूपेन्द्र सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह निवासी पतुलकी थाना जेठवारा को जेल भेज दिया गया।

जबकि फरार चित्रसेन सिंह उर्फ शिवम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी काछा शुकुलपुर, बच्चा यादव पुत्र अज्ञात निवासी हैदरपुर, हिमांशु सिंह पुत्र अज्ञात निवासी बाबूतारा थाना लालगंज, आकाश तिवारी निवासी उदयपुर, इरशाद पुत्र जब्बार निवासी ढकवा थाना लालगंज और अजय यादव निवासी जेठवारा की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed