Pratapgarh : पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय चोरों का गैंग, 40 एंड्रायर और आईफोन बरामद, मऊआइमा से की थी चोरी
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि प्रयागराज के थाना मऊआइमा 11-12 सितंबर की रात को फैसल मोबाइल शाप में चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से 40 मोबाइल चोरी कर लिये थे। इसमें आईफोन, एंड्रॉयड और कीपैड शामिल थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के मऊआइमा बाजार में चार दिन पहले शटर काटकर मोबाइल की दुकान से 40 से अधिक एंड्रायड, की पैड और आईफोन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें चोरी के माल के साथ लीलापुर थाना क्षेत्र के बरदैत गांव के पास दबोच लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचा, कारतूस, 1755 रुपये, 40 एंड्रॉयड, आईफोन बाइक आदि बरामद किया गया है। बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि प्रयागराज के थाना मऊआइमा 11-12 सितंबर की रात को फैसल मोबाइल शाप में चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से 40 मोबाइल चोरी कर लिये थे। इसमें आईफोन, एंड्रॉयड और कीपैड शामिल थे। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाप मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार देर रात लीलापुर पुलिस को सूचना मिली कि घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य बरदैत गांव के पास एक टीवीएस स्पोर्ट बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा हैं। इनके पास भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल फोन हैं। हरकत में आई पुलिस टीम बरदैत लोनी नदी पुल पहुंचकर पुल पार कर बरदैत की तरफ जाने वाली सड़क पर तीनों को दबोच लिया।
चोरी का माल बेचने के लिए ले जाते समय हुई गिरफ्तारी
आरोपियों की पहचान अनिरुद्ध तिवारी उर्फ राजा बाबू उर्फ सलमान (22) पुत्र आद्या प्रसाद तिवारी निवासी धारूपुर जलेशरगंज थाना लालगंज प्रतापगढ, सलमान (19) पुत्र मो. शफीक उर्फ ननकऊ निवासी बड़ी मदारी थाना मऊआइमा प्रयागराज है। फिलहाल यह अपने मामा जाकिर पुत्र शाकिर निवासी देल्हूपुर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ के यहां रहता है। तीसरा आरोपी अब्दुल (27) पुत्र मो. शफीक उर्फ ननकऊ निवासी बड़ी मदारी थाना मऊआइमा प्रयागराज है।
यह भी अपने मामा जाकिर पुत्र शाकिर निवासी देल्हूपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ के घर रहता है। एएसपी के अनुसार तीनों आरोपियों ने चोरी की बात कुबूल की और बताया कि हम तीनों ने मिलकर दिनांक 11-12 सितंबर की रात्रि में फैसल मोबाइल शाप पड़ाव चौराहा मऊआइमा प्रयागराज की दुकान का शटर काटकर सारा मोबाइल चोरी किए थे। आज उसको बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दरोगा शैलेश यादव मय हमराह दरोगा अमरेश यादव, शहंशाह खान, सौरभ यादव, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल, कांस्टेबल पवन यादव ,राजकिशोर यादव, गौरव यादव थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।