{"_id":"5cdc5eefbdec22075d2399f7","slug":"furious-jam-on-the-bell-street-intersection-people-aged-two-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम, ढाई घंटे जूझे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम, ढाई घंटे जूझे लोग
Thu, 16 May 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : pratapgarh
बुधवार दोपहर राजमार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चलते घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राजमार्ग पूरी तरह ठप हो गया। करीब ढाई घंटे तक लोग जाम के झाम मेें जूझते रहे। स्थानीय लोगों की सक्रियता के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर में राहगीरों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। इसकी मुख्य वजह सडक़ से लेकर पटरियों तक अतिक्रमण है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चलते जाम लग गया। इससे घंटाघर चौराहे से कचहरी, जेलरोड व राजमार्ग के दोनों छोर पर वाहनों की कतारें लग गईं।
हालात यह हो गए कि बाइक निकलना भी मुश्किल हो गया। राजमार्ग पर पुराना मालगोदाम रोड व भैरोपुर तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों की कतार में ईरिक्शा, टेंपो, बोलेरो, कार के साथ ही बड़े वाहन भी रहे। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा था। ईरिक्शा से लेाग उतर कर पैदल जाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
सवारी वाहनों पर बैठे लेाग पसीने से तरबतर दिखे। करीब ढाई घंटे तक शहर जाम रहा। जाम बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई तब जाकर धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई।