{"_id":"57eeb9e94f1c1b816757622b","slug":"froud-in-bpl-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: 2357 परिवार और 2335 लोग गरीब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: 2357 परिवार और 2335 लोग गरीब
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गरीबी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन एरिया प्रतापगढ़ सिटी में गरीब परिवारों के चयन में गजब का खेल हुआ है। यहां कुल 2357 परिवार हैं, जिसमें से 2335 परिवारों का बीपीएल कार्ड बना है। ये आंकड़े देख खुद जिलाधिकारी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नए सिरे से सर्वे कर वास्तविक गरीबों को चिह्नित कर दस अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गरीबों को दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये किग्रा चावल वितरित किया जा रहा है। सस्ता अनाज लेने के चक्कर में तमाम ऐसे लोगो ने भी कार्ड बनवा लिए हैं जो बीपीएल की श्रेणी में नहीं आते। इसके चलते वास्तविक लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
टाउन एरिया में हो रहे फर्जीवाडे़ की शिकायत खदेरुआ गांव निवासी जकी खान ने डीएम से कर दी। डीएम में जिला पूर्ति कार्यालय से जांच कराई तो खुलासा हुआ कि 2357 परिवारों में 2335 परिवार बीपीएल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए टाउन एरिया सिटी के ईओ से 9 अक्तूबर तक नए सिरे सर्वे करके 10 अक्तूबर को रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने चेताया है कि सर्वे में मानक पर खरे उतरने वालों को ही बीपीएल की श्रेणी में रखा जाए। अपात्रों को योजना से निकालकर बाहर किया जाए।