{"_id":"68a0c3e3f7036a340101e267","slug":"from-september-15-coach-indicators-at-junctions-will-tell-the-position-of-bogies-pratapgarh-news-c-3-ald1030-693729-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 15 सितंबर से जंक्शन पर कोच संकेतक बताएंगे बोगी की पोजीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 15 सितंबर से जंक्शन पर कोच संकेतक बताएंगे बोगी की पोजीशन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन आने के बाद अपने कोच तक पहुंचने के लिए यात्रियों की आपाधापी अब खत्म होगी। 15 सितंबर से जंक्शन पर लगे कोच संकेतकों में ट्रेनों के आने से 10 मिनट पहले बोगी की पोजीशन दिखने लगेगी। जिससे न सिर्फ यात्रियों को अपने कोच तक जाने में आसानी होगी, बल्कि चलती ट्रेन में चढ़ने से होने वाले हादसों को भी रोका जा सकेगा। रेलवे की ओर से कोच इंडिकेटर लगाने का काम तेज कर दिया गया है।
वहीं, टेन टाइमर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। दो से पांच नंबर प्लेटफॉर्म तक यह कार्य पूरा हो गया है। एक सितंबर तक एक नंबर प्लेटफॉर्म पर भी कोच संकेतक लग जाएंगे।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 15 सितंबर से कोच संकेतक काम भी करने लगेंगे। मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर एक पर कुल 23 कोच इंडिकेटर लगाए जाएंगे। जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो से पांच पर 26-26 कोच इंडिकेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टेन टाइमर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। कुल छह डिस्प्ले बोर्ड प्रोजेक्ट में जाएंगे। जिनके जरिये यात्रियों को ट्रेन आने से पूर्व भी उसके कोच की संख्या, समय और प्लेटफार्म नंबर की जानकारी हो सकेगी।