{"_id":"5ed54cdb8ebc3e77cf67924a","slug":"from-93-special-trains-1-25-lacs-labourers-reached-pratapgarh-pratapgarh-news-ald2773370182","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए सवा लाख प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए सवा लाख प्रवासी
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते सूरत, दिल्ली, लुधियाना और मुंबई सहित अन्य महानगरों में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ के लिए अब तक कुल 93 ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में 50 सूरत से प्रवासियों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंचीं। वहीं 15 ट्रेनें मुंबई से तो 10 लुधियाना से आई हैं। बाकी अन्य प्रांतों से प्रवासियों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची हैं। महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग जहां के तहां फंस गए। ट्रेनों के साथ बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई। सीमाओं को सील कर दिया गया। इस दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत अन्य राज्यों में प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों के लाखों लोग फंस गए। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
इसको देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर महानगरों में फंसे प्रवासियों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने का फैसला लिया। प्रतापगढ़ स्टेशन अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक अनिल दूबे ने बताया कि लॉकउाउन के दौरान सूरत, दिल्ली, मुंबई, लुधियाना सहित अन्य महानगरों से प्रतापगढ़ के लिए 93 ट्रेनों का संचालन किया गया। इन ट्रेनों से एक लाख 35 हजार प्रवासी प्रतापगढ़ पहुंचे। 50 ट्रेनें तो सिर्फ सूरत से आई हैं। इसके अलावा मायानगरी मुंबई से 15, दिल्ली से सात और लुधिायाना से 12 श्रमिक स्पेशन ट्रेनें प्रतापगढ़ पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इनमें से 37 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। बाकी अन्य जनपदों के थे। ट्रेनों से उतारने के बाद सभी को बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया।