{"_id":"6016fce18ebc3e08be417987","slug":"friends-funeral-pyre-burnt-together-eyes-filled-pratapgarh-news-ald298076316","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं दोस्तों की चिताएं, भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं दोस्तों की चिताएं, भर आईं आंखें
विज्ञापन
कन्नौज में हुए हादसे में दुनिया से विदा होने वाले दो दोस्तों की चिताएं रविवार को एक साथ जलीं तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक उठे। इससे पहले रात में शव घर पहुंचने पर कोहराम मचा रहा। पंकज की मां बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए बेसुध हो गई। अजीत सिंह व पंकज सिंह के शवों को देख शिवनगर भंगवा और कतरौली में करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा।
कन्नौज के सौरिख में शुक्रवार रात करीब तीन बजे कोहरे के चलते सामने जा रहे ट्रक में कार घुस गई थी। हादसे में कार सवार अजीत सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी शिवजीपुरम नगर कोतवाली और पंकज सिंह पुत्र महेंद्र बहादुर सिंह निवासी शिवनगर कालोनी भंगवा नगर कोतवाली और मनीष वर्मा प्रयागराज की मौत हो गई थी। जबकि लखनऊ के रहने वाले कंचन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
अजीत व पंकज सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। देर रात दोनों का शव लेकर परिजन प्रतापगढ़ पहुंचे। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे पंकज के शव से लिपटकर उनकी मां रोते हुए बेसुध हो जा रहीं थीं। आसपास के लोग परिवार के सदस्यों को संभालने में लगे रहे। जबकि अजीत का शव उनके पैतृक गांव कतरौली फतनपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
अजीत व पंकज एक साथ पढ़ाई करने के बाद कारोबार भी करते थे। उनकी दोस्ती का हर कोई कायल था। रविवार को शिवनगर कालोनी भंगवा में पंकज की मौत पर संवेदना जताने के लिए सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे। उधर, प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अजीत व पंकज की चिताएं अगल-बगल सजीं। दोनों दोस्तों की चिताएं देख हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
बेटी का जन्मदिन मनाने का वादा नहीं निभा सके अजीत
फतनपुर थाना क्षेत्र के कतरौली निवासी अजीत सिंह ने दिल्ली जाते समय लखनऊ में रहने वाली पत्नी वीना व बेटी एरा से वादा किया था कि 31 जनवरी को उसका जन्मदिन मनाने के लिए शिरडी चलेंगे। बेटी से किया वादा पूरा करने के लिए ही अजीत दिल्ली से शाम को ही लखनऊ के लिए निकल पड़े। वह रविवार को पत्नी व बेटियों के साथ शिरडी जाने के लिए तैयारी भर कर चुके थे। उनकी लखनऊ से फ्लाइट थी, लेकिन नियति को शायद यह मंजूर नहीं था। पत्नी वीना, पिता राजकुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रो कर बुुरा हाल रहा।