फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Free travel in roadways and 50 percent fare in trains will be free

तीन तलाक पीड़िताओं को प्राथमिकता पर मिलेगा आवास और शौचालय

Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Free travel in roadways and 50 percent fare in trains will be free
triple talaq
जिले की तीन तलाक पीड़िताओं को अब प्राथमिकता पर आवास और शौचालय दिया जाएगा। यहीं नहीं रोडवेज की बसों पर फ्री यात्रा करने के साथ ही ट्रेनों में भी 50 प्रतिशत किराए में छूट मिलेगी। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह ठोस पहल की गई है।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज की उन महिलाओं को केंद्र सरकार ने योजनाओं का तोहफा दिया है तो तीन तलाक से पीड़ित हैं। केंद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक पीड़ित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा एवं भरण-पोषण योजना प्रारंभ करके प्राथमिकता पर आवास और शौचालय प्रदान करने के साथ ही रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने की छूट दी है।
विज्ञापन

ट्रेेनों में सफर करने पर उन्हें 50 प्रतिशत किराए की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार का मानना है कि तीन तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं के समक्ष अचानक स्वयं के अस्तित्व पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाता है, जिससे वह आर्थिक एवं सामाजिक असुरक्षा महसूस करती हैं। उनका आत्मविश्वास जागृत करने के लिए शासन ने ट्रिपल तलाक पीड़ित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा एवं भरण-पोषण योजना प्रारंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के लिए आवेदन करने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न खड़ी हो, इसके लिए छात्रवृत्ति देना अनिवार्य कर दिया गया है।

जिले के सभी विभागों और मदरसों को पत्र भेजकर मुस्लिम समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। तीन तलाक की पीड़िताओं को आवेदन करने के बाद विभाग प्राथमिकता पर योजना का लाभ दिलाएंगे। एसएन तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed