फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Free food will be available in night shelters, arrangements will also be made to keep goods safe

रैन बसेरे में मिलेगा मुफ्त खाना, सामान सुरक्षित रखने की भी होगी व्यवस्था

Sat, 05 Dec 2020 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Free food will be available in night shelters, arrangements will also be made to keep goods safe
सर्द रातों में संसाधन के अभाव में फंसने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका के रैन बसेरे में सभी को मुफ्त खाना तो मिलेगा ही सामान सुरक्षित रखने के बाक्श भी मिलेगा। ताकि उनके सोने के दौरान उनका सामान सुरक्षित रहे। परिसर में 24 घंटे चौकीदार रहेंगे। जिससे कि रात में रैन बसेरे में रुके लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड को देखते हुए शासन के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने शहर में दो अस्थायी रैन बसेरा बनवाया है। एक हादीहाल में बना है तो दूसरा कंपनी गार्डेन परिसर में स्थित उत्सव सदन में। जिला मुख्यालय होने के नाते अन्य शहरों से भी लोग आते हैं। देर शाम के बाद गांव के लिए साधन नहीं मिलते।
विज्ञापन

जिससे मुसाफिरों के साथ ही मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शासन के निर्देश पर शहर के हादीहाल व उत्सव सदन में अस्थायी रैन बसेरा बनवाया गया है। यहां कोई भी रात के समय रुक सकता है। इन दोनों रैन बसेरा में रात गुजारने वाले लोगों के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से गद्दा रजाई तकिया वाला बिस्तर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रुकने वाले लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोग अपना सामान सुरक्षित बाक्श में रखकर ताला लगा सकते हैं। ताकि वह चैन की नींद सो सके। रैन बसेरा में रुकने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए चौकीदार भी लगाए गए हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि शहर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed