{"_id":"64ecc3bebd5c8e71c2015574","slug":"fraudulent-agreement-of-unclaimed-land-report-of-forgery-on-nine-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3537-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बैनामे की जमीन का धोखे से एग्रीमेंट, नौ पर जालसाजी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बैनामे की जमीन का धोखे से एग्रीमेंट, नौ पर जालसाजी की रिपोर्ट
Mon, 28 Aug 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। पट्टी कस्बा निवासी संदीप कुमार जायसवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह तरदहा गांव के रहने वाले सुभाष चंद्र सुत बालमुकुंद पांडेय से कुम्हिया स्थित एक जमीन का बैनामा लिया था। आरोप है कि इसी जमीन का जाल फरेब करके कुसुम देवी पत्नी कृपा शंकर शुक्ला निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर बिना किसी अधिकार के सुनील निवासी धूती, राजेश निवासी परमी पट्टी, रवि, संतोष, निवासी उमरपुर, प्रवीण सिंह निवासी गजरिया, अमित निवासी तरदहा, राहुल कुमार निवासी फिरोजपुर बदलापुर, संदीप निवासी सहसपुर के पक्ष में एग्रीमेंट कर दिया। जबकि न तो उनका खतौनी में नाम है और न ही उनका कोई इस भूमि पर अधिकार है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।