{"_id":"6418bd2e02987764e4073034","slug":"fraud-case-registered-against-tiny-branch-operator-pratapgarh-news-c-3-1-83465-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Tue, 21 Mar 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
कोहंडौर के परशुरामपुर गांव के शिवदर्शन शुक्ल के एटीएम कार्ड से टाइनी शाखा संचालक ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। इस बाबत संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शिवदर्शन के अनुसार उनके बेटे मुंबई में रहते हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर 2021 को अपने खाते से 5 हजार रुपये निकालने के लिए कोहंडौर में वेदांत हर्बल सेंटर टाइनी शाखा संचालक कामेश उमरवैश्य व राजन यादव को अपना एटीएम कार्ड दिया था। इन दोनों ने उनके कार्ड से 1.35 लाख रुपये निकाले और उन्हें 5 हजार ही दिया। बाद में जानकारी होने पर उन्होंने पूछताछ की तो वे मारपीट पर आमादा हो गए।संवाद
नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार ठगे
जेठवारा के नेवाड़ी गांव के इश्तियाकुर्रहमान से बीजा बनवाने और दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपये हड़प लिए। उसने इस बाबत जेठवारा के ही लोकापुर गांव के इरफान अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बीजा बनवाने और दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर इरफान ने 14 फरवरी 2022 को उससे 70 हजार रुपये लिए थे। बाद में बीजा नहीं बनवाया और रुपये भी नहीं लौटाए।
तबीयत खराब होने पर परिजन युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर मिलते ही बूढ़ी मां की भी सांसें थम गईं। जिससे घर में कोहराम मच गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के मल्ला का पुरवा गांव के लालमणि निर्मल (50) की रविवार की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी के बाद परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार करने के पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की खबर घर पर परिजनों को हुई। बेटे के मौत की जानकारी मिलने पर उसकी बूढ़ी मां जानकी देवी (85) रोने लगी। बेटे के मौत के गम में उसकी भी सांसें थम गईं। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। सोमवार को मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठते ही हर आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
नगर कोतवाली के पूरे सुकाल गांव के पास झाड़ियों में स्थित कुएं में बीते बुधवार की शाम चंदन (38) का शव पाया गया था। करीब के रहने वाले आकाश शर्मा को कुएं के पास से गुजरते समय दुर्गंध का अहसास होने पर घटना की जानकारी हुई थी। सोमवार को गोताखोर उसका सिर खोजने कुएं पर गए लेकिन जहरीली गैस होने की बात कहते हुए लौट गए।
चंदन के मौत की गुत्थी सुलझाने में नगर कोतवाल लगे हुए हैं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही है। जिसके चलते विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस मामले में मृतक के भाई ने बीते 17 दिसंबर को भाई चंदन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कुएं में मिले शव की पहचान बड़े भाई मनोज ने जूते व जैकेट से की थी। मृतक की डीएनए जांच भी पुलिस करा रही है। शव का सिर नहीं मिला था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। सोमवार को पुलिस गोताखोर संग कुंए में खोपड़ी की तलाश को पहुंची लेकिन गैस होने के चलते पुलिस ने कदम पीछे कर लिया। पुलिस अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।