फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four policemen including the police officer who beat the erickshaw driver and his brother in the suspended

प्रतापगढ़ : ईरिक्शा चालक और उसके भाई को थाने में पीटने वाले दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसओ लाइन हाजिर

Wed, 27 Jul 2022 12:55 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 12:55 AM IST
सार

Pratapgarh News : उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका निवासी सर्वेश सरोज ईरिक्शा चलाता है। 19 जुलाई को सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में अठेहा चौराहे के पास सर्वेश व उसके भाई अखिलेश सरोज से त्रिवेणीकांत मिश्रा उर्फ नन्हेंकांत मिश्रा, गप्पू मिश्रा समेत चार अज्ञात लोगों ने मारपीट की।

विज्ञापन
Four policemen including the police officer who beat the erickshaw driver and his brother in the suspended
सस्पेंड - फोटो : social media

विस्तार

विवाद के बाद ईरिक्शा चालक और उसके भाई को थाने लाकर पीटने के मामले में एसपी ने उदयपुर थाने के दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसओ को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन



उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका निवासी सर्वेश सरोज ईरिक्शा चलाता है। 19 जुलाई को सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में अठेहा चौराहे के पास सर्वेश व उसके भाई अखिलेश सरोज से त्रिवेणीकांत मिश्रा उर्फ नन्हेंकांत मिश्रा, गप्पू मिश्रा समेत चार अज्ञात लोगों ने मारपीट की। सूचना मिलने पर थाने के दरोगा प्रमोद यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने उठा लाए। सर्वेश का आरोप था कि कुछ देर बाद गप्पू समेत अन्य लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन



जबकि उसे व उसके भाई को थाने के भीतर दरोगा प्रमोद यादव, सिपाही संतोष कुमार, रविप्रकाश यादव व रामप्रकाश ने बुरी तरह पीटा। बाद में उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने थाने का घेराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वेश ने भी अफसरों से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सीओ लालगंज से घटना की जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। लापरवाही मिलने पर थानाध्यक्ष एहसानुल हक को लाइन हाजिर कर दिया।



आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। उधर, मंगलवार को पुलिस ने सर्वेश से मारपीट करने वाले त्रिवेणीकांत मिश्रा उर्फ नन्हेंकांत मिश्रा, गप्पू मिश्रा व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed