फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   four people inluding one women dead to drink poisionous liquor

प्रतापगढ़: जहरीली शराब पीने से दंपती समेत चार की मौत, 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सात की हालत गंभीर

Mon, 15 Mar 2021 05:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
four people inluding one women dead to drink poisionous liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सरकार की सख्ती के बावजूद जहरीली शराब के कारोबार ने चार लोगों की जान ले ली। जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरा रामपुर दाबी गांव में जहरीली शराब पीने से दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग बीमार हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने रविवार रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गोपालपुर गांव में बिक रही शराब पी थी। मौके पर पहुंचे आईजी ने लापरवाही सामने आने पर नवाबगंज एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने शराब बेचने के आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मनोहरा रामपुर दाबी निवासी जवाहरलाल (56), उसकी पत्नी सुनीता सरोज (54), विजय कुमार (35), राम प्रसाद (40) समेत गांव के करीब पंद्रह लोगों ने रविवार शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गोपालपुर निवासी बाबूलाल पटेल से शराब का पाउच खरीदकर सेवन किया था। रात में सभी की हालत बिगड़ने लगी। देर रात सुनीता को लेकर परिजन सीएचसी संग्रामगढ़ पहुंचे। वहां थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद  जवाहरलाल, विजय और राम प्रसाद को भी सीएचसी लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एक साथ दंपती समेत गांव के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद रात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के 11 और लोगों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। 

मामले की जानकारी होने के बाद आईजी प्रयागराज केपी सिंह व प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी मौके पर पहुंचे। आईजी ने छानबीन के बाद नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार यादव, हल्का दरोगा व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जहरीली शराब बेचने के आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बीमार लोगों की हालत में सुधार हो रहा है।

इन लोगों को अस्पतालों में कराया भर्ती
बाबूलाल (50), रामदेव (45), मुन्नालाल (28), आद्या प्रसाद (29), नन्हेलाल (42), अमृतलाल (50), अमरीका (38), राम भरोसे (52), सीता देवी (38), मोहनलाल (42) और बृजलाल (51) की भी हालत सोमवार भोर तक बिगड़ गई। सभी को सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। यहां से सात लोगों को डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। 

पोस्टमार्टम हाउस में बिगड़ी मृतक के भाई की तबीयत 
जहरीली शराब पीने से मरे राम प्रसाद के भाई शीतला प्रसाद की तबीयत भी सोमवार पोस्टमार्टम हाउस में बिगड़ गई। उसने भी जहरीली शराब पी थी। अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। 

शराब पीने के चार घंटे बाद बिगड़ने लगी थी हालत 
संग्रामगढ़ के मनोहरा रामपुर दाबी गांव के ग्रामीणों के अनुसार मृतक बाबूलाल, उसकी पत्नी सुनीता, राम प्रसाद और विजय कुमार समेत करीब पंद्रह लोगों ने रविवार की रात ही शराब का सेवन किया था। शराब पीने के चार घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed