फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four patients of dengue, two of malaria and three of filariasis were found

Pratapgarh News: डेंगू के चार, मलेरिया के दो और फाइलेरिया के मिले तीन मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four patients of dengue, two of malaria and three of filariasis were found
स्वास्थ्य विभाग जिले में संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके बावजूद जिले में डेंगू के चार, मलेरिया के दो और फाइलेरिया के तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने विभिन्न विभागों के पोर्टल पर डाटा फीडिंग की स्थिति पर असंतोष जताया। चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों की प्रगति खराब है, उन्हें तत्काल चेतावनी जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग में सबसे खराब प्रगति पट्टी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की पाई गई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी और पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने और मरीजों के लिए छाया, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, कूलर और पंखे की उपलब्धता कराए जाने का आदेश सीएमओ को दिया।

इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीएम दयाराम यादव, सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, एसीएमओ डॉ. एएन राय, डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संजय सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed