{"_id":"64d7a86e2c5425564c08b984","slug":"four-nominated-in-murder-two-accused-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-2845-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हत्या में चार नामजद, दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हत्या में चार नामजद, दो आरोपियों को भेजा जेल
Sat, 12 Aug 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
जेठवारा के चमरूपुर पठान में तनाव देख पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। बहन का विवाद सुलझाने गए भाई की लाठी डंडे व राड से पीटकर रिश्तेदारों ने ही हत्या कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।जेठवारा के चमरूपुर पठान निवासी मोहम्मद शरीफ बृहस्पतिवार की रात गांव में ब्याही बहन सबरुल निशा के घर पर हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचा था। जहां सबरुल के जेठ समेत अन्य लोगों ने उसे लाठी डंडे व लोहे की राड से पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।
इस मामले में मृतक की मां नबरुल निशा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शकील, उसके भाई नईम, कैफ व साजिदा बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना वाली रात में ही आरोपी नईम व शकील को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को जेल भेजा गया। फरार शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। वहीं मृतक के घर पर मातम पसरा हुआ है। बेटे सोहेल पिता मुश्ताक समेत परिवार के अन्य सदस्यों की आंख से आंसू ही गिर रहे हैं।