{"_id":"5fcfc4838ebc3ecfdd4e6af3","slug":"four-corona-infected-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज
Tue, 08 Dec 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
चीन से लौटा युवक पहुंचा अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़। आठ माह बाद कोरोना से संक्रमित चार मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में छह बताए जा रहे हैं लेकिन दो राजस्थान के प्रतापगढ़ जनपद के लोगों का नाम सूची में शामिल हैं। संक्रमित में एक बाबागंज कुंडा का युवक है तो एक लालगंज की महिला समेत चार लोग शामिल हैं। जिले के दस कोरोना संक्रमित मरीज मंगलवार को कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंच गए।संक्रमित युवक मुंबई पहुंचा
विज्ञापन
रानीगंज इलाके में एक युवक कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है। हालांकि वह रानीगंज में जिस दिन जांच कराया। उसके दूसरे ही दिन मुंबई के लिए निकल गया। ऐसे में खुद तो संक्रमित था मगर न जाने कितने लोगों को कोरोना से संक्रमित करते हुए वह मुंबई पहुंच गया। जानकारी होने पर टीम उसके घर पहुंची तो उसके मुंबई जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन