फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four children, three teachers, found in the rooms, and four teachers suspended

चार बच्चे, तीन टीचर, कमरों में भरा मिला भूसा, चार शिक्षक निलंबित

Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four children, three teachers, found in the rooms, and four teachers suspended
रानीगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम मार्कान्डेय शाही। - फोटो : PRATAPGARH
चार बच्चे, तीन टीचर, कमरों में भरा मिला भूसा, चार शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मंगलवार को डीएम मार्कण्डेय शाही के औचक निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिदेवधाम के तीन शिक्षण कक्षों में भूसा भरा मिला। इस विद्यालय में मात्र चार बच्चों का पंजीकरण था और तीन टीचरों की तैनाती की गई थी। इस पर डीएम ने एनपीआरसी मनोज, हेडमास्टर रमेशदत्त ओझा, सहायक अध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव और रीना शुक्ला को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। साथ ही बीएसए अशोक कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने इस स्कूलों में अविलंब शिक्षकों की तैनाती का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी मंगलवार को रानीगंज इलाके का भ्रमण करने निकल पड़े। अचानक वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिदेवधाम में पहुंचकर जांच करने लगे। यहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। स्कूल के तीन कमरों में भूसा भरा था। स्कूल में सिर्फ चार बच्चे पंजीकृत थे और उन्हें पढ़ाने के लिए तीन अध्यापक तैनात किए गए थे। इस पर डीएम ने बीईओ को जमकर फटकार लगाई। कक्षा-6 में शून्य, कक्षा-7 में 02 एवं कक्षा-8 में 02 बच्चों का पंजीकरण होने पर नाराजगी जताते हुए स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उधर, शिवगढ़ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के औचक निरीक्षण में वार्डेन सीमा मिश्रा और पूर्णकालिक अध्यापिका दीप्ति, मीनाक्षी पटेल, निशाकांत पांडेय के गायब रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। कस्तूरबा गांधी स्कूल की रसोई में पहुंचे डीएम ने गंदगी मिलने पर रसोइयों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज के निरीक्षण में गायब मिले वार्ड ब्वाय अभिषेक मिश्रा, रामशिरोमणि तिवारी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने को कहा। एचईओ शिवबहादुर मौर्या के जुलाई माह के भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं करने पर इसे लापरवाही मानते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही बरतने पर लिपिक आशीष दूबे के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया है। डीएम ने रानीगंज थाने का निरीक्षण कर शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, थाना दिवस रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, गुंडाएक्ट रजिस्टर, महिला उत्पीडन आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया। डीएम ने नगर पंचायत रानीगंज के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालयों के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रानीगंज से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 1337 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 1002 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। डीएम ने नगर पंचायत रानीगंज में 27 इंडिया मार्का हैंडपंप का रिबोर नहीं होने पर ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

तौकलपुर की हेडमास्टर निलंबित
शिवगढ़ विकास खंड के मिडिल तौकलपुर का बीएसए अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर पौने एक बजे निरीक्षण किया। हेडमास्टर नाजमी सुल्ताना के गायब मिलने और नामांकित 52 बच्चों में एक भी उपस्थित नहीं होने पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए स्कूल में तैनात जयंती, अल्पना यादव, शानू, नागिया फारुकी और एक अन्य शिक्षिका की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed