फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Foul smell emanating from dump garbage, now preparation to impose fine

Pratapgarh News: डंप कूड़े से उठ रही दुर्गंध, अब जुर्माना लगाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Foul smell emanating from dump garbage, now preparation to impose fine
नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में खाली प्लाॅटों में पड़ी गंदगी अब सिर दर्द बनने लगी है। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने पर्यावरण के लिए खतरा बने खाली प्लाॅट स्वामियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सालों से बिना चहारदीवारी के 607 खाली प्लाॅट चिह्नित किए गए हैं। ऐसे प्लाॅट की सफाई व चहारदीवारी कराने को नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी गंदगी मिलती है तो नगर पालिका प्लाॅट मालिकों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से ऐसे खाली प्लाॅट को चिह्नित करने की कवायद हो चुकी है।
अब उन्हें नोटिस थमाने की कवायद चल रही है। यदि भवन स्वामी नहीं चेते तो पहले पांच सौ रुपये जुर्माना लगेगा। यदि हालात में परिवर्तन नहीं होता तो जुर्माने की राशि बढ़ाई भी जाएगी। पालिका प्लाॅट की सफाई के लिए अपना बोर्ड लगाएगी। इस पर खर्च होने वाली धनराशि प्लाॅट स्वामी से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिन बस्तियों के खाली प्लाॅटों में पड़ रही गंदगी कूड़ा फेंकने से स्वच्छ भारत मिशन को भी धक्का लग रहा है। पॉश कालोनियों से लेकर मलिन बस्तियों में खाली प्लाॅटों में गंदगी को लेकर पालिका में भी शिकायतें की जा रही हैं।
शहर के जोगापुर, आजाद नगर, पड़ाव वार्ड, महुली, सहोदरपुर, कांशीराम कालोनी कालोनी, सदर बाजार समेत 25 वार्डों में खाली प्लाॅटों में चहारदीवारी नहीं है, जिससे लोग उसमें गंदगी फेंकते हैं।

नगर पालिका कर्मचारी इन खाली प्लाॅट की सफाई नहीं करते हैं, जिससे दुर्गंध के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब खाली प्लाॅट के स्वामी स्वयं सफाई कराएंगे। अब यह नियम कितना परवान चढ़ेगा, यह तो अफसरों की सक्रियता पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed