फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former Pradhan's son shot dead in Kunda, other brother's condition critical

Pratapgarh News: कुंडा में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरे भाई की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son shot dead in Kunda, other brother's condition critical
कोतवाली के सरियावा में शनिवार की रात पड़ोसियों ने पूर्व प्रधान के दो बेटों को गोली मार दी। छोटे बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के सरियावा निवासी पूर्व प्रधान गुड्डू का बड़ा बेटा 25 वर्षीय एहतेशाम उर्फ साहिल प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहा है। शनिवार की रात करीब 9:45 बजे वह अपने छोटे भाई 22 वर्षीय फुरकान के साथ घर के पास खड़ा था। शाम को बाइक हटाने के विवाद में पड़ोसी सपा समर्थक तनवीर मिल्की व अन्य लोगों से कुछ कहासुनी हुई थी। जिसे लेकर रात में फिर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सपा से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके तनवीर मिल्की अपने घर से असलहा लेकर पहुंचा। उसने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए। सिर और गले में गोली लगने के कारण फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देख हमलावर असलहा लहराते हुए घर की ओर भाग गए। आनन फानन में दोनों भाइयों को परिजन उपचार के लिए कुंडा सीएचसी ले गए। जांच चिकित्सको ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज भेज दिया।
खबर मिलते ही परिजन और पूर्व प्रधान के समर्थक अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझने का प्रयास करती रही लेकिन कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। अस्पताल पहुंचे एएसपी बृजनंदन राय से परिजन आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।

खबर भेजे जाने तक पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेने की बात करती रही। मृतक के परिजन हत्या का आरोप सपा नेता तनवीर और उसके भाई भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर लगा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed