{"_id":"64f74de6f8939878eb0ba3f4","slug":"former-minister-moti-singh-laid-the-foundation-stone-of-dharamshala-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3891-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धर्मशाला का पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धर्मशाला का पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया शिलान्यास
Tue, 05 Sep 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
पट्टी में धर्मशाला निर्माण को शिलान्यास करते पूर्व मंत्री मोती सिंह। संवाद
पट्टी। कस्बे के मेला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में धर्मशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने किया। इस मौके पर कहा कि जिस कार्य को पूर्व का कोई जनप्रतिनिधि य समाजसेवी नहीं कर पाया। उस कार्य को हमारे नगर निवासियों ने करके दिखा दिया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।
रामजी लाल खंडेलवाल सेवा समिति के सहयोग से यह निर्माण कार्य होना है। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे पीजी कॉलेज पट्टी के पूर्व प्राचार्य डॉ.गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि वर्तमान से इतिहास का निर्माण होता है। आज का यह शिलान्यास कार्यक्रम आने वाले समय में धर्मशाला का इतिहास बनेगा।
कार्यक्रम में एसडीएम देश दीपक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, जुग्गी लाल जायसवाल ने भी अपनी बातें रखीं। संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया। सभी का स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष पवन कुमार खंडेलवाल व आभार अशोक कुमार गुप्ता ने जताया। इस मौके पर डा. रामकिशोर मिश्र, दिनेश बहादुर सिंह, रामचंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, अंबरीष खंडेलवाल और प्रमोद खंडेलवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।