{"_id":"68a0c2f6a1c67beb4f0e85e5","slug":"former-bjp-district-presidents-sons-car-vandalised-firing-done-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145751-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की तोड़ी कार, की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की तोड़ी कार, की फायरिंग
विज्ञापन
शहर के विवेक नगर में शनिवार दोपहर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की बाइक सवार पांच लोगों ने कार तोड़ी। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
जेठवारा के गजराही के रहने वाले दिवंगत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्रा का परिवार विवेक नगर में रहता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के चलते उनके बेटे पंकज मिश्र अपने परिवार को लेकर पैतृक घर जा रहे थे। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब पहुंचे थे, तभी बाइक सवार पांच लोग पहुंचे। आरोपियों ने घर के सामने खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भंगवा चुंगी पहुंचे। वहीं, जानकारी होने पर रास्ते से पंकज भी लौट आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें एक नामजद व चार अज्ञात लोग शामिल हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की अभी छानबीन की जा रही है। पुरानी रंजिश की बात पता चल रही है।