{"_id":"5fe22f3d8ebc3e41d63e5594","slug":"formation-of-seven-town-areas-will-reduce-106-gram-panchayats-in-the-district-pratapgarh-news-ald294721587","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात टाउन एरिया के गठन से जिले में घट जाएंगी 106 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात टाउन एरिया के गठन से जिले में घट जाएंगी 106 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
जिले में सात नई नगर पंचायतों का गठन होने और पट्टी टाउन एरिया का विस्तार होने से जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 1101 हो जाएगी। नगर पंचायतों में शामिल होने के बाद 106 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
जिले के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के चलते सात नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। इसके अलावा पट्टी और कटरामेदनीगंज नगर पंचायतों का विस्तार को भी हरी झंडी मिली है। सात नगर पंचायतों के गठन और दोन टाउन एरिया के विस्तार के कारण जिले की 106 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
टाउन एरिया में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों की सीमा अलग करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने प्रयास तेज कर दिया है। हालांकि, अभी यह निश्चित नहीं हो पाया है कि वास्तविक रूप से कितनी ग्राम पंचायतें टाउन एरिया में शामिल होगी।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्व विभाग ने यह प्रस्ताव शासन को भेजा था। उस समय पंचायतीराज विभाग से ग्राम पंचायतों की संख्या नहीं मांगी गई थी। इसके पूर्व टाउन एरिया के गठन में 48 ग्राम पंचायतें शामिल हुई थीं। जिले में पहले 1255 ग्राम पंचायतें थी, जो अब घटकर 1101 हो जाएंगी।
जिले में सात नई टाउन एरिया का गठन होने और पट्टी, कटरामेदनीगंज का विस्तार होने से जिले की लगभग 106 ग्राम पंचायतें प्रभावित हो रही हैं। हालांकि यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ