{"_id":"5debf82e8ebc3e1b9f733a8a","slug":"formation-of-a-three-tier-committee-in-three-gram-panchayats-of-kunda-pratapgarh-news-ald262331535","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा की तीन ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा की तीन ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन हो गया है। इन गांवों में कुछ महीने पहले मनरेगा आयुक्त ने जांच की थी। जांच के दौरान कार्योँ में कमियां पाए जाने पर उनसे जवाब मांगा गया था। जवाब से असंतुष्ट होकर तीन ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विकास खंड कुंडा के बछरौली, रामापुर, डीहा, मझिलगांव व मिश्रदयालपुर में मनरेगा आयुक्त ने स्वयं पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान डीहा, मझिलगांव व मिश्रदयालपुर में कमियां पाई गई थीं। मनरेगा आयुक्त ने सभी ग्राम पंचायतों में पत्र भेजकर इसके संबंध में जवाब मांगा था। ग्राम पंचायतों से जवाब भी दिए गए।
बावजूद इसके जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिख दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ लालजी दुबे ने तीनों ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय समिति के गठन का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में कुंडा बीडीओ ने जानकारी न होने की बात बताई तो एडीओ ने भी इस तरह के किसी पत्र के नहीं मिलने की बात कही है। उधर डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि इस मामले में पत्र जारी कर दिया गया है। गांव के पंचायत सदस्यों को ही समिति में रखा गया है।