फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   For five hundred rupees, graduates and post graduates are also becoming workers

पांच सौ रुपये के लिए स्नातक व परास्नातक भी बन रहे श्रमिक

Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
For five hundred rupees, graduates and post graduates are also becoming workers
पांच सौ रुपये के लिए स्नातक व परास्नातक भी बन रहे श्रमिक
विज्ञापन

अब तक 12,56,439 लोगों ने श्रमिक कार्ड के लिए कराया है पंजीकरण
पहले चरण में ई-श्रम कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। ई-श्रम योजना के तहत पांच-पांच सौ रुपये भत्ता प्राप्त करने के लिए स्नातक व परास्नातक की शिक्षा हासिल करने वाले बेरोजगार भी श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। योजना के एलान होने के बाद 31 दिसंबर तक 12,56,439 लोगों ने श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से ई-श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के लिए 500 रुपये महीने देने की घोषणा की है, तब से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है। इसके पहले जिले में केवल 1.46 लाख श्रमिक पंजीकृत थे। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 12,56,439 पहुंच गई है। प्रदेश की योगी सरकार ने मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के ई-श्रम कार्डधारकों को इसका लाभ दिया जाएगा। लाभार्थियों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। यह रकम उन्हें भत्ता के रूप में मिलेगी। श्रम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक जिले में 12,56,469 लोगों ने आवेदन किए हैं। इन लोगों ने अपने ई-श्रम कार्ड बनवाए हैं। 25 दिसंबर तक आवेदन करने वाले लोगों को पहली किस्त जल्द ही मिल जाएगी। उन लोगों के खाते में दो माह का भत्ता एक हजार रुपये ट्रांसफर किया जाएगा। 25 जनवरी तक आठ लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। पहले चरण में इन लाभार्थियों को ही रकम मिलेगी, जबकि अन्य लाभार्थियों को दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़े-लिखे युवाओं ने भी किए आवेदन
स्नातक व परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले लोगों ने भी भत्ते की चाहत में श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया है। शहर के पूर्वी सहोदरपुर निवासी रियासत खां बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने भी श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया है। इसी तरह पूरे नरसिंहभान निवासी मुकेश कुमार व कीना का पुरवा निवासी आकाश भी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इन लोगों ने भी श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
18 से 59 की उम्र वालों को करना था आवेदन
इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। उसकी उम्र 18 से 59 आयु वर्ग के बीच होनी चाहिए। उसकी मासिक कमाई 15 हजार से कम हो। केवल आधारकार्ड व मोबाइल नंबर के जरिए ई-श्रम पोर्टल पर आवेदन करके लाभ उठाया जा सकता है।
इनसेट-----
आधी आबादी ने भी किया आवेदन
ई श्रम योजना के तहत श्रमिक कार्ड बनवाने में असंगठित क्षेत्र की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। श्रमिक कार्ड के लिए 31 दिसंबर तक करीब पांच लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं आगे आई हैं।

वर्जन---
ई-श्रम योजना के तहत 12,56,439 लाख लोगों ने 31 दिसंबर तक श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया है। ऐसे लोगों के खाते में पांच-पांच सौ रुपये भत्ते के रूप में भेजे जाएंगे। यदि आवेदन करने वाला अपात्र होगा तो उससे रिकवरी भी कराई जाएगी। दो चरणों में लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
डॉ. महेंद्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed