फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon, feeling of heat

सुबह कोहरा, दोपहर में धूप खिलने पर गर्मी का एहसास

Thu, 07 Jan 2021 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon, feeling of heat
बिुधवार को भोर में आसमान में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने के बाद धूप खिली तो ठंड गायब हो गई। दोपहर में धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। हालत यह रही कि लोगों ने स्वेटर-जैकेट उतार दिए। अधिकतम तापमान उछलकर 28.5 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जनवरी के महीने में मौसम का मिजाज समझ से परे है। अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। मंगलवार को आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के चलते दिनभर धूप नहीं निकली थी, मगर बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। भोर में वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि सामनेसे गुजर लोगों को देखना मुश्किल था।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहन रेंग रहे थे। सुबह 9 बजे के बाद धूप खिल गई। सुबह 11 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि सहन नहीं हो रही थी। दोपहर बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। लोगों ने स्वेटर-जैकेट उतार दिए। शहर के बाबगंज, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, पल्टनबाजार में खासी चहल-पहल रही। लोग हल्के कपड़ों में नजर आए। दिनभर दक्षिणी हवाओं का दबाव बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के दबाव से बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में सात डिग्री सेल्सियस उछला तामपान
दक्षिणी हवाओं का दबाव वातावरण में बना हुआ है। इससे 1 जनवरी से 6 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed