फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog due to westerly winds, sunshine, relief from cold

पछुआ हवाओं से छटा कोहरा, खिली धूप, ठंड से राहत

Tue, 14 Jan 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fog due to westerly winds, sunshine, relief from cold
सोमवार को सुबह पड़ा कोहरा। - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार को भोर में वातावरण में कोहरे की चादर तनी रहीं, एक कदम दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था। मगर थोड़ी ही देर पछुआ हवाओं की मंद चाल से कोहरा छट गया और धूप खिल गई। इससे लोगों को दिनभर ठंड से राहत मिली। बाजारों में चहल- पहल बनी रही। मगर शाम होते ही फिर धुंध छाने लगी, गलन का भी असर बढने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सिएस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को भोर में दरवाजे तक कोहरा चढ़ा रहा। एक कदम दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था। गलन व ठंड से लोग कांप रहे थे। रजाई से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। शहर के कंपनी गार्डन, स्टेशन रोड, बाबागंज स्थित पार्को में लोग मार्निंग वाक करते नहीं दिखे। कुछ जो आए भी थे वह स्वेटर, जैकेट से लैस रहे। इधर सुबह 9 बजे के बाद पछुआ हवाएं चलने लगी। इससे कोहरा छट गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिल गई। 11 बजे के बाद धूप का असर तेज हो गया।
विज्ञापन

इससे ठंड का असर कम हो गया। धूप खिलने से दिनभर लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। दुकानों पर रोज की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ दिखी। धूप तेज होने से लोग हल्के गर्म कपड़ों में दिखे। दिनभर लोगों ने धूप का आनन्द उठाया। मगर शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड व गलन के असर से कंपकंपी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों से लोग घरों का रुख करने लगे। जगह-जगह अलाव जलने लगे। धुंध का भी असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से मौसम साफ हुआ है। तापमान भी बढ़ा है। अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दो दिन के भीतर 4 डिग्री सेल्सिएस बढ़ा तापमान
रविवार व सोमवार को मौसम साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। तेज धूप होने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। दो दिन के भीतर अधिकतम तापमान 18.2 के सापेक्ष अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 4.5 के सापेक्ष 7.2 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed