{"_id":"643afaff79417321bc035744","slug":"flaws-came-to-the-fore-no-oxygen-no-generator-no-ventilator-pratapgarh-news-c-3-1-105164-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खुलकर आईं खामियां, न ऑक्सीजन, न ही चला जनरेटर, वेंटिलेटर भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खुलकर आईं खामियां, न ऑक्सीजन, न ही चला जनरेटर, वेंटिलेटर भी नहीं
Sun, 16 Apr 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज के साथ ही रानीगंज, पट्टी, कालाकांकर, लालगंज के कोविड अस्पतालों में मंगलवार को माकड्रिल किया गया तो खामियां खुलकर सामने आ गईं। अफसरों ने फटकार लगाते हुए उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। मगर शनिवार को भी अस्पताल के हालात नहीं सुधरे। कमियां जस की तस रहीं। और तो और कई कमरों में तो मॉकड्रिल के बाद ताला बंद हो गया।
मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को मेडिकल अफसर डॉ.मोनिका, कोविड प्रभारी डॉ.आरके पांडेय की मौजूदगी में मॉकड्रिल के दौरान वेंटिलेटर तक नहीं चलाया गया था। चौथे दिन शनिवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के कोविड वार्ड में ताला लटकता रहा। कोविड वार्ड के बिस्तर पर चद्दर तक नहीं थे। वेंटिलेटर धूल से सने थे।
वहीं रानीगंज सीएचसी में मॉकड्रिल के समय जनरेटर नहीं चला था। बताया गया था कि जनरेटर खराब हो गया है, जिसकी वजह से वार्ड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। कोविड के नोडल एके मिश्र ने अधीक्षक पर नाराजगी दर्ज कराई। हैरत की बात यह है कि चौथे दिन शनिवार को रानीगंज के कोविड वार्ड में न तो डॉक्टर थे और न ही फार्मासिस्ट, वार्डब्वाय और स्टाफ नर्स अथवा स्वीप की भी अनुपस्थिति रही। वार्ड का ताला खुला था लेकिन चादर किसी भी बेड पर नहीं मिली।
विज्ञापन
पट्टी सीएचसी में कोविड वार्ड के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। कर्मचारियों ने पहले बताया कि मॉकड्रिल के समय कई खामियां रह गई थीं। एसआरएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को फिर से मॉकड्रिल के लिए आना है। बाद में ताला बंद होने के सवाल पर कर्मचारियों ने कहा, अब कोई नहीं आएगा। सबकुछ ठीक ठाक है।
वार्ड को खोल देने पर बाहरी लोग अंदर आकर आराम करने लगते हैं। ऐसे में यदि कोई मरीज आता है, चाबी खोजने में समय लग जाएगा या फिर जिस हालत में वार्ड है ठीक उसी में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। कालाकांकर सीएचसी में कोविड वार्ड का ताला खुला हुआ था। बिस्तरों पर चद्दर के साथ साफ सफाई दिखी। यहां किसी प्रकार की खामी नहीं मिली।
मगर माकड्रिल के समय अस्पताल में जिस स्थान को स्वागत कक्ष बनाया गया था। वहां पर भी शनिवार को कोई नहीं दिखाई दिया। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि कोई गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती होने के लिए आया तो अस्पताल का पहले तो तैयारियों में समय बीत जाएगा। बाद में मरीज को इलाज मिलेगा।
वर्जन-- -- -- -- -- -
वार्ड का ताला खोल दिया जाए तो अन्य मरीज उसमें जाकर आराम करने लगते हैं। ऑक्सीजन खोल देते हैं, कोई न कुछ सामान गायब कर देते हैं। इस लिए सुबह सफाई कराने के बाद वार्ड में ताला बंद करा दिया जाता है। मॉकड्रिल के समय जहां पर खामियां मिली थीं, उसे दूर करा दिया गया है।
डॉ.जीएम शुक्ला, सीएमओ।

वर्जन