{"_id":"5fac3f3a8ebc3e9bd266eba6","slug":"flame-taken-big-face-in-fireworkd-home-pratapgarh-news-ald29135154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से आतिशबाज के घर लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से आतिशबाज के घर लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन
उदयपुर। चूल्हे की चिंगारी से आतिशबाज के घर में आग लग गई। चपेट में आने से आतिशबाज की पत्नी झुलस गई। पड़ोसी की पशुशाला भी आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के परानीपुर निवासी अनवर खां लाइसेंसी आतिशबाज है। उसने अपने कच्चे मकान में अनार बनाकर रखा था। बुधवार की शाम उसकी पत्नी अहमदुन्निशा (45) खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें अनार के पैकेट तक पहुंच गईं। जिसे बुझाने के दौरान अहमदुन्निशा झुलस गई। अनार के लगातार जलने से पड़ोसी जगन्नाथ की पशुशाला में भी आग लग गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने लगे। पशुशाला में बंधे मवेशियों को लोगों ने खोलकर भगा दिया। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से झुलसी अहमदुन्निशा को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। उदयपुर थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि वह केवल अनार ही बनाता था। उसके घर पर विस्फोटक सामाग्री नहीं थी।
सराफ पर हमला कर बदमाशों ने लूटा जेवरात से भरा थैला
कुुंडा। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे बदमाशों ने सराफ पर हमला बोलकर जेवरात से भरा थैला लूट लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ को अस्पताल भेजा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर निवासी हरिकेश सोनी (30) पुत्र शीतला प्रसाद सोनी की हथिगवां बाजार में आभूषण की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंदकर घर जा रहा था। बाजार से महज कुछ दूरी जाने पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसके ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह बाइक लेकर गिर गया। बदमाश उसके पास से आभूषण से भरा थैला लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की घेराबंदी करने लगी, लेकिन वह नहीं मिले। घायल सराफ हरिकेश को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ हथिगवां ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।