{"_id":"6482262547bf18a6490ea2c4","slug":"five-people-were-running-the-ac-by-bypassing-the-meter-and-hitting-a-piece-sued-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-154-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पांच लोग मीटर बाईपास व एक कटिया मारकर चला रहे थे एसी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पांच लोग मीटर बाईपास व एक कटिया मारकर चला रहे थे एसी, मुकदमा
Fri, 09 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
पांच लोग मीटर बाईपास व एक कटिया मारकर चला रहे थे एसी, मुकदमा
- विजिलेंस की टीम ने विवेक नगर, स्टेशन रोड के आसपास सुबह सात बजे की चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बाबागंज उपकेंद्र पर लोड कम करने के लिए चेकिंग अभियान को तेज किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह विजिलेंस की टीम सुबह सात बजे दो मोहल्ले में चेकिंग कर एक कटियामार व मीटरबाईपास करने वाले पांच मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सभी चोरी की बिजली से एसी चलाते पकड़े गए।
विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीम वृहस्पतिवार सुबह सात बजे विवेक नगर व स्टेशन रोड के आसपास मोहल्ले में चेकिंग करने पहुंची। एक मकान में एसी चलाने के लिए कटिया लगी मिली, पांच अन्य मकानों में मीटर से बाईपास के सहारे अलग केबल से एसी चलाया जा रहा था। टीम की ओर से फोटो खींचने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा के तहत विभाग के थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।