फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five including Rajasthan Governor's OSD got shock

राजस्थान के राज्यपाल के ओएसडी समेत पांच को लगा झटका

Wed, 24 Mar 2021 09:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Five including Rajasthan Governor's OSD got shock
प्रतापगढ़। फर्जी अभिलेख तैयार कर मंदिर की जमीन हथियाने का प्रयास करने के आरोपित राजस्थान के राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट को मुकदमे की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नगर से सटे चिलबिला निवासी बजरंगलाल, मुकुंदलाल, गोविंदराम, बृजलाल व गौरीशंकर के खिलाफ 2015 में धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज की गई थी। गोविंदराम राजस्थान के राज्यपाल के ओएसडी हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भेजा था। हालांकि गिरफ्तारी से पहले ही आरोपितों ने हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया। जिसके विरोध में उच्च न्यायालय में काउंटर दाखिल हुआ। बहस के बाद 16 मार्च को सभी की गिरफ्तारी पर लगी रोक को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 21 गोवंश बरामद
प्रतापगढ़। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर पुलिस ने ट्रक समेत पशु तस्कर को दबोच लिया। ट्रक से 21 गोवंश बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार की रात गो तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुपियामऊ चौकी इंचार्ज ने एटीएल ग्राउंड के पास एक ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक पर सवार योगेश कुमार यादव निवासी देवपुर मड़ई नंदगंज गाजीपुर को दबोच लिया। ट्रक से पुलिस को 21 गोवंश मिले। पूछताछ में उसने बताया कि गोवंशों को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी से रंगदारी मांगने की जांच करने पहुंचे एएसपी
संडवाचंद्रिका। पखवारे भर के भीतर मिठाई कारोबारी से बदमाशों ने दो बार पांच लाख की रंगदारी मांगी। बुधवार को इसकी जांच करने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी अंतू पहुंचे। पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेने के बाद परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज बाजार के रहने वाले मिठाई दुकानदार माता प्रसाद गुप्ता से पंद्रह दिन के भीतर दो बार पांच लाख की रंगदारी मांगी जा चुकी है। रुपये न देने के एवज में अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की, मगर रंगदारी मांगने वाले का मोबाइल बंद है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी से पूछताछ के बाद भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा होगी। बाजार में मिठाई की दूसरी दुकानों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अंतू पुलिस को व्यापारी की सुरक्षा के लिए निर्देशित किया।
सदर विधायक के रिश्तेदार की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
प्रतापगढ़। सदर विधायक के चाचा की हत्या में पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मृतक के भाई से पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। उधर, सदर विधायक ने मामले को लेकर बुधवार को डीजीपी से मुलाकात की।

नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी रामपाल पाल सदर विधायक राजकुमार पाल के रिश्ते में चाचा लगते थे। रविवार की रात घर जाते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी और न ही रामपाल पाल की हत्या की वजह का पता लगा सकी। गांव के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने रामपाल पाल के भाई से तीन घंटे तक पूछताछ की। नगर कोतवाल ने बताया कि हत्यारों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed