फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five hours of finding government land, result zero

सरकारी जमीन खोजने के लएि पांच घंटे हुई नाप, नतीजा सफिर

Sat, 03 Aug 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five hours of finding government land, result zero
दहिलामऊ उत्तरी स्थित चांदमारी के समीप सरकारी जमीन की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : PRATAPGARH
सरकारी जमीन खोजने को पांच घंटे हुई नाप, नतीजा सिफर
विज्ञापन

भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की पहल, शनिवार को भी जारी रहेगी पैमाइश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पिकनिक स्पॉट पर कॉलोनी बसने और 12 बीघे जमीन को तलाशने के लिए शुक्रवार को चांदमारी स्थल दहिलामऊ में पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश प्रारंभ हुई। पांच घंटे तक चली पैमाइश बेनतीजा रही। तहसीलदार ने बताया कि दो दिनों की पैमाइश के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भू-माफियाओं ने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है।

शहर के दहिलामऊ स्थित चांदमारी में पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए करोड़ों खर्च होने के बाद भी जिला प्रशासन की आंखें अब खुली हैं। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही खुद राजस्व विभाग की टीम लेकर कुछ दिनों पहले पहुंचे थे। नजूल की बारह बीघे जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के कान खड़े हो गए थे। बवाल की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर नापजोख कराना शुरू कर दिया। सिविल लाइन चौकी की फोर्स भी मौजूद रही। सरकारी जमीन की तलाश करने के लिए पांच घंटे तक पैमाइश होती रही। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में छह लेखपाल और एक कानूनगो की टीम दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नाप करती रही, मगर नतीजा नहीं निकला। फिलहाल दहिलामऊ में अवैध कब्जे से सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए कई बार जिला प्रशासन ने प्रयास किया। मगर नेताओं का दबाव बढ़ने पर पीछे हट गए। अब देखना है कि इस बार कहां तक सफलता मिलती है। तहसीलदार सदर मनीष कुमार ने बताया कि गाटा बड़ा है, इसलिए दो दिन की नाप करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है। चर्चाओं पर यकीन करें तो नाप पर रोक लगाने के लिए भू-माफिया नेताओं के शरण में पहुंच गए हैं, और अधिकारियों के मोबाइल घनघनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed