{"_id":"6ab57c944c8a95d3b9002e6e","slug":"five-corporation-buses-will-run-to-vindhyachal-dham-during-navratri-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-178474-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवरात्र में विंध्याचल धाम के लिए चलेंगी निगम की पांच बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवरात्र में विंध्याचल धाम के लिए चलेंगी निगम की पांच बसें
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 10 अक्तूबर से विंध्याचल धाम के लिए पांच बसों के संचालन का निर्णय लिया है। तीन बस प्रतापगढ़ से तो दो बस लालगंज डिपो से संचालित होगी।
रोडवेज एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो से पहली बस भोर में चार बजे, दूसरी सुबह सात बजे और तीसरी शाम पांच बजे रवाना होगी।
लालगंज डिपो से पहली बस सुबह सात बजे और दूसरी शाम पांच बजे विंध्याचल जाएगी। नौ दिनों तक लगातार बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए और घटाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही किराया सूची भी जारी की जाएगी।