फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   first samadhan divas after loksabha election, 21 complain came

चुनाव के बाद पहला समाधान दिवस, 121 फरियादियों ने दिए शिकायती पत्र

Tue, 04 Jun 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
first samadhan divas after loksabha election, 21 complain came
samadhan divas - फोटो : pratapgarh
 चुनाव के बाद पहले समाधान दिवस में भारी संख्या में लोगों ने शिकायत की। इस दौरान नवाबगंज थाने की एक महिला रोते हुए पहुंची और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाई के गायब होने और मारपीट करने सहित अन्य आरोप में विपक्षियों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस दौरान कुछ देर तक तहसील में पुलिस से उसकी बहस भी हुई। 
विज्ञापन


चुनाव के बाद पहले समाधान दिवस में भारी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि एसडीएम कुंडा के नहीं होने के बाद भी समाधान दिवस में तहसीलदार रामजनम ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उसका निस्तारण करने का प्रयास करते रहे। तहसील दिवस में नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी रेनू पुत्री सभापति पटेल रोते हुए पहुंची। उसने तहसीलदार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोसियों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षियों ने उसके बड़े भाई इंदल व उसके पिता को पूर्व में ही मार दिया था। अब उसके छोटे भाई मलखान को भी गायब कर दिया गया है। 23 मई को उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसकी मां और वह स्वयं घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर में बदलाव न करने की वजह से उसका मुकदमा नहीं लिखा।


इस पर तहसीलदार ने एसओ नवाबगंज से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस घटना में मुकदमा लिखा जा चुका है। उसका भाई किसी मामले में लालगोपाल से जेल भेजा गया है।

इसके बाद एसओ तहसील पहुंच गए वहां पीड़ित से उनकी जमकर बहस हुई। समाधान दिवस में कुल 121 शिकायतें आईं। इसमें से चार का निस्तारण कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed