फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   First advance bail application approved by the High Court

हाईकोर्ट से मंजूर हुई पहली अग्रिम जमानत की अर्जी

Wed, 10 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
First advance bail application approved by the High Court
हाईकोर्ट से मंजूर हुई पहली अग्रिम जमानत की अर्जी
विज्ञापन

सूबे में कानून लागू होने के बाद जिले में आया था पहला मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सूबे में अग्रिम जमानत का कानून लागू होने के बाद जिला जज कोर्ट से खारिज जमानत की अर्जी को उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने मंजूर कर लिया है। प्रभारी जिला जज ने 28 जून को यह कहते हुए जमानत खारिज कर दी थी कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण जमानत देना संभव नहीं है।
योगी सरकार ने हाल ही में सूबे में अग्रिम जमानत की व्यवस्था लागू की थी। शहर के जोगापुर निवासी सत्यदेव कुमार मौर्य जिले के ऐसे पहले व्यक्ति हो गए हैं जिन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। यह व्यवस्था पूर्व में उत्तर प्रदेश में लागू थी, मगर बाद में सरकार ने समाप्त कर दिया था। नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी सत्यदेव कुमार मौर्य धारा 147,148, 149 और 307 में वांछित थे। उन्होंने जिला जज कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, मगर प्रभारी जिला जज अजय कुमार त्रिपाठी द्वितीय ने अपराध को संगीन मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने आठ जुलाई को जारी आदेश में अग्रिम जमानत देते हुए पुलिस से 16 जुलाई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी को करनी होगी पहल : रिचा मिश्रा
संडवा चंद्रिका और सांगीपुर विकास खंड का दौरा कर लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और जिले में जल संरक्षण की नोडल अधिकारी रिचा मिश्रा ने कहा है कि पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी को पहल करनी होगी। जल संचयन का अभियान घर से बाहर तक चलेगा, तभी योजना सफल होगी। संडवा चंद्रिका के पूरे परमेश्वर गांव में आयोजित चौपाल में लोगों को बूंद- बूंद पानी का महत्व बताया और जल संचय करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक जल संचयन के लिए उठाए गए कदम की हकीकत देखने के लिए उन्होंने मंगलवार को संडवा चंद्रिका और सांगीपुर ब्लाकों का भ्रमण किया। संडवा चंद्रिका के प्राइमरी स्कूल पूरेपरमेश्वर में हुई चौपाल में रिचा मिश्रा (आईएएस) ने कहा कि पानी की बर्बादी को रोकना होगा। पानी के अंधाधुंध दोहन से एक दिन ऐसा समय आएगा कि बूंद भर पानी के लिए तरसना होगा। उन्होंने गांव के लोगों से बातकर प्रतिदिन खर्च होने वाले पानी की जानकारी ली। इसके पूर्व संग्रामपुर के कमास, डगरी, भदौसी, बरेंद्र, पश्चिम गांव में निर्मित तालाबों का अवलोकन किया। तालाबों में पानी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ तालाबों की खुदाई करने से काम चलने वाला नहीं है, बल्कि पानी भी भराया जाए। इस मौके पर सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ दिनेश यादव, समां सिंह, राम सिंह, दीपक सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed