फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing in presence of police regarding fake voting

फर्जी मतदान को लेकर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग

Sat, 21 Jul 2018 12:08 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

कोटा चयन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते कुछ लोग फायरिंग करने लगे। चुनाव कराने पहुंचे कर्मचारी सहम गए। हालांकि मौजूद पुलिस ने बवालियों को दूर तक खदेड़ा, ताकि कोई अप्रिय वारदात घटित न हो सके। घटना के बाद से तनाव बरकरार है।

विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर में शुक्रवार को कोटा चयन के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें ग्रामीणों को मतदान के जरिए अपना कोटेदार चुनना था। कोटे के लिए राहुल सिंह और सुरेंद्रचंद्र शुक्ला आमने-सामने थे। बैठक में चुनाव कराने पहुंचे कर्मचारियों ने आम सहमति बनाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद मतदान होने लगा। चुनाव के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। अचानक फर्जी मतदान का आरोप लगाते दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। समर्थकों के साथ ही प्रत्याशी भी भिड़ गए। लाठी डंडे निकल आए। बाद में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे लेकिन पीछे से हवाई फायरिंग होने लगी। करीब चार राउंड फायरिंग हुई। यह देख चुनाव कराने वाले कर्मचारी सहम गए। सिपाहियों ने साहस का परिचय देते हुए बवालियों को दौड़ा लिया। जिससे वे भाग निकले। बवाल को देखते हुए एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी ने चुनाव कराने से इंकार कर दिया। इस बाबत एसओ अंतू ने बताया कि हवाई फायरिंग की बात गलत है। केवल आपस में मारपीट होने लगी। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed