{"_id":"6689b02182be3843790b95e4","slug":"fireworks-license-was-not-renewed-since-2018-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-120149-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 2018 से आतिशबाजी के लाइसेंस का नहीं हुआ था नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 2018 से आतिशबाजी के लाइसेंस का नहीं हुआ था नवीनीकरण
विज्ञापन
रामगंज बाजार निवासी नन्हे हवाईदार के आतिशबाजी के लाइसेंस की वैधता 2018 में समाप्त हो गई थी। जिसका उसने नवीनीकरण नहीं कराया था। वह अवैध तरीके से आतिशबाजी का काम करता था। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए फायरब्रिगेड की ओर से शस्त्र विभाग को पत्र भी भेजा गया था। स्थानीय पुलिस ने भी कभी उसके गोदाम की जांच नहीं की। लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन की नजर से बचने के लिए किराए के मकान में वह अवैध तरीके से पटाखा डंप कर कारोबार करता था।
रामगंज बाजार में धमाके के बाद स्थानीय पुलिस की नींद खुली। पुलिस घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर आतिशबाज मुन्ना उर्फ सोल्जर के घर के करीब बने गोदाम की जांच करने पहुंची, जो खाली मिला। कच्चे मकान में पतरा लगाकर गोदाम बनाया गया है।
20 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान
जिले में दो दशक से अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री मकान में रखने व इधर से उधर पहुंचाने के दौरान हुए हादसों में 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोहड़ौर में अप्रैल 2022 में असफाक के मकान में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए थे। वर्ष 2016 में कटरागुलाब सिंह में चार लोगों की मौत हो चुकी है। बड़नपुर में टेंपो में पटाखा विस्फोट में भी तीन लोगों की मौत हुई थी। शहर के बेगमवार्ड में भी पटाखा विस्फोट से तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची रामगंज
रामगंज बाजार में हुए विस्फोट के बाद पहले फॉरेंसिक टीम पहुंची। गहनता से जांच के लिए प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। उनके साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता की टीम ने कुछ नमूने एकत्र किए। जिसे लेकर टीम प्रयागराज वापस लौट गई। मुख्यालय से पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी छानबीन करते रहे। हालांकि बरसात ने जांच टीम की राह में रोड़ा अटकाया।
तेज धमाके से दहला रामगंज, घरों से बाहर भागे खौफजदा लोग
आसपुर देवसरा। रामगंज बाजार में शनिवार की सुबह सभी अपनी दिनचर्या की तैयारी में जुटे थे। तभी तेज धमाके से हर कोई दहल गया। अनहोनी की आशंका में घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर की ओर जान बचाकर भागे।
धमाका इतना तेज था कि दो किमी के दायरे में बने मकानों में कंपन आ गई। सुबह-सुबह अचानक धमाका सुनने व मकान में कंपन का एहसास होने के बाद लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले। परिवार के दूसरे सदस्यों की खोजबीन करने लगे। अनहोनी की आशंका के चलते लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तेज धमाके बाद गुबार से पहले लोग कुछ समझ न सके। गुबार कम होने पर लोगों के समझ में माजरा आया। बाजार के रहने वाले श्यामकुमार ने बताया कि ऐसे लगा कि जैसे तोप का गोला आकर बाजार में गिर गया हो। मीना देवी ने बताया कि रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा कारोबार करने से लोगों ने रोका था लेकिन वे नहीं माने। फिलहाल हादसे के बाद जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।