फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire started due to short circuit, property worth lakhs burnt to ashes, fire brigade reached after two hours

Pratapgarh : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Thu, 28 Dec 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

कटरा मेदिनीगंज कस्बे में विनोद कुमार साहू किराना की दुकान चलाते हैं। वह अपनी दुकान रात 11 बजे बंद करके घर चले गए। रात लगभग साढ़े बारह बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। 

विज्ञापन
Fire started due to short circuit, property worth lakhs burnt to ashes, fire brigade reached after two hours
कटरा मेदिनीगंज में आग से तीन दुकानें जलकर खाक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा मेदिनीगंज कस्बे में साहू किराना स्टोर, जय मां शीतला इलेक्ट्रॉनिक और साहू पूजा स्टोर में शार्ट सर्किट से  आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कटरा मेदिनीगंज कस्बे में विनोद कुमार साहू किराना की दुकान चलाते हैं। वह अपनी दुकान रात 11 बजे बंद करके घर चले गए। रात लगभग साढ़े बारह बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। यह सुनते ही विनोद अपने भाइयों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां दुकान धधक रही थी और आग की लपटें उठ रही थीं। लोगों ने बिजली कटवा दिया और जनरेटर चलाकर समरसेबल से आग को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आग इतनी भयावह थी कि बगल के दुकान मां शीतला इलेक्ट्रानिक और साहू पूजा को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को रात एक बजे सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी तीन बजे पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि फायर बिग्रेड की गाड़ी समय से पहुंच जाती तो शीतला इलेक्ट्रॉनिक की दुकान जलने से बच सकती थी। फायर ब्रिगेड ने छह किलोमीटर की दूरी लगभग 2 घंटे में तय की। तक बद मुहल्ले के लोग आग पर लगभग काबू पा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed