फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire in clothes shop due to short circuit

Pratapgarh News: शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire in clothes shop due to short circuit
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के करीब शुक्रवार देर रात पटरी पर स्थित कपड़े की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जीजीआईसी गेट के करीब तहसील वार्ड के रहने वाले सनी की टिनशेड की गुमटी में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंदकर अपने घर चले गए। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

यह देख आसपास के दुकानदार अपनी दुकान बचाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझाने में जुट गई। कोतवाली पुलिस वहां से लोगों को पीछे करती रही। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग पर काबू पाने के बाद दूसरे लोगों ने राहत की सांस ली। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि केवल एक दुकान में ही आग लगी थी। अन्य दुकान बचा ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आया नीम का पेड़, सहमे लोग
विकराल आग की चपेट में नीम का पेड़ भी आ गया। हवा चलने के कारण आग के फैलने की आशंका देख मोहल्ले के लोग सहमे रहे। फायर ब्रिगेड ने पेड़ पर लगी आग बुझाई।
हाईवे के किनारे का हटेगा अतिक्रमण
अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर पटरी पर दुकान व अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। नगर पालिका जल्द ही अतिक्रमण हटाएगी। इसके लिए व्यापारी नेताओं से भी बातचीत की जा चुकी है। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed