फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire burns in suspicious circumstances, loss of millions

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दुकान जली, लाखों का नुकसान 

Mon, 22 Apr 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire burns in suspicious circumstances, loss of millions
शिमला आग - फोटो : self

संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। इससे इसमें रखा लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। शोर शराबे पर मौके पर पहुंचे दुकानदार भी बुझाने में झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


हथिगंवा थाना क्षेत्र के कदमपुर बेंती गांव निवासी उमाशंकर शुक्ल पुत्र स्व. छठराज शुक्ल ने गांव के ही चौराहे पर परचून की दुकान खोल रखी थी। भोर में अचानक उसकी दुकान से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उमाशंकर शुक्ल भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इसमें वह आग से झुलस गया। 15 मई को उसकी बेटी की शादी है। इसके चलते शादी का सामान भी दुकान में रख दिया गया था। दुकान में आग लगने से शादी का सामान जल गया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। उमाशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed